लेडी डांसर के साथ लगाए ठुमके, ASI सस्पेंड

सतना. चुनाव ड्यूटी में तैनात एक दारोगा जी का वीडियो सामने आया है, जहां वह स्टेड शो में मशगूल दिखे। दारोगा जी का स्टेज पर अश्लील नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, दारोगा जी की ड्यूटी चुनाव के एसएसटी कार्य में लगी थी, लेकिन दारोगा साहब ड्यूटी छोड़ स्टेज शो करने में मशगूल हो गए। डांसर के साथ भोजपुरी गांनो पर वर्दी के साथ कमर में सरकारी तमंचा खोसे एएसआई स्टेज पर ठुमके लगाने लगे। दारोगा का महिला डांसर के साथ कमर लचकाते हुए वीडियो अब वायरल हो गया है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद एसपी मैहर सुधीर अग्रवाल ने एएसआई सुशील अहिरवार को सस्पेंड कर दिया है।


एसडीओपी अमरपाटन को सौंपी जांच
फिलहाल अब पुलिस अधीक्षक मैहर ने मामले की जांच एसडीओपी अमरपाटन को सौंप दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सोशल मीडिया पर रामनगर थाना में पदस्थ एएसआई सुशील कुमार का स्टेज पर वर्दी में सरकारी पिस्टल लेकर नृत्यांगना के साथ अश्लील नृत्य करने का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो डीआईजी रीवा साकेत पांडेय, पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल के संज्ञान में आया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मैहर अग्रवाल ने पुलिस की वर्दी में स्टेज पर अश्लील डांस करने वाले एएसआई सुशील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
चुनाव में लगी थी ड्यूटी
निलंबन आदेश में पुलिस अधीक्षक मैहर ने उल्लेख किया है कि वायरल वीडियो में वर्दी पहने एएसआई के डांस करने के कारण आमजन में पुलिस की छवि धूमिल हुई है। पुलिस अधीक्षक मैहर ने एसडीओपी अमरपाटन को 7 दिन के अंदर प्राथमिक जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। बताया गया कि वर्दी में नृत्यांगना के साथ अश्लील डांस करने वाले एएसआई की ड्यूटी चुनाव कार्य के लिए एसएसटी में लगाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *