सचिन तेंदुलकर कहने पर राहुल द्रविड लेपर्ड सफारी देखने पहुचे, लेपर्ड देख रोमांचित हुए राहुल की पत्नी

जयपुर. भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड शनिवार की सुबह जयपुर के झालाना लेपर्ड रिजर्व भ्रमण पर निकले। यहां उन्होंने इंटरप्रिटेशन सेंटर देखने के साथ ही लेपर्ड सफारी का भी आनंद लिया। लगभग 2.30 घंटे की सफारी के दौरान द्रविड ने लेपर्ड राणा और फ्लोरा को देखा।
लेपर्ड सफारी कर राहुल द्रविड और उनकी पत्नी विजेता पेंढारकर रोमांचित दिखाई दिये। सफारी के बीच ट्रैक नम्बर 3 पर राहुल द्रविड और उनकी पत्नी विजेता ने लेपर्ड राणा की फोटो अपने मोबाइल में कैद की।

झालाना के जंगल में 45 लेपर्ड मौजूद
2018 में शुरू की गई झालाना लेपर्ड सफारी देश-दुनिया के पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र बन गई है। शुरुआती दिनों में झालाना में 20 लेपर्ड थे, लेकिन कुछ ही साल में इनकी संख्या बढ़कर 45 को पार कर गई है। ऐसे में शहर के बीचों-बीच बने झालाना के जंगलों में लेपर्ड का दीदार करने के लिए हर साल हजारों की संख्या में पर्यटकों के साथ खास मेहमान भी पहुंचते हैं।
सेलिब्रिटीज का फेवरेट पॉइंट झालाना लेपर्ड सफारी
जयपुर का झालाना लेपर्ड सफारी दुनियाभर के पर्यटकों के साथ सेलिब्रिटी का पसंदीदा केंद्र बन चुका है। यही कारण है कि पिछले कुछ वक्त में झालाना में लेपर्ड का दीदार करने के लिए क्रिकेटर सचिन सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, रणदीप हुड्डा, मयूर मेहता, बलराज, राजीव खंडेलवाल, रितेश देशमुख, विशाल सिंह के साथ एक्ट्रेस रवीना टंडन, आकांक्षा सिंह, जेनेलिया डिसूजा, सृष्टि रोहण विजिट कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *