मौत से पहले की अंतिम सेल्फी, 20 मिनट पूर्व पत्नी के साथ ले थी सेल्फी
ग्वालियर. एक दिन पूर्व 21 वषी्रय युवा की हत्या उस वक्त हुई जब वह अपनी ममेरी बहन के बारातियों का स्वागत कर रहा था। कुछ लोग उसे बुलाकर ले अपने साथ ले गये और कुछ दिन पहले हुए झगड़े में सीने पर चाकू वार कर हत्या कर दी। मृतक सोनू की शादी को अभी 10 माह हुए थे। हत्या से 20 मिनट पहले त कवह काफी खुश था। उसने अपनी पत्नी के साथ दूल्हा दुल्हन पोज में फोटो भी खिचवाये थे। सेल्फी पिक भी ली थी।
उस वक्त तक कोई नहीं जानता था कि यही सेल्फी उसकी जिन्दगी की आखिरी सेल्फी बनकर ले जायेगी। पत्नी ने फोटो पति के साथ लिये थे वहीं जीवन भर की याद बन जायेंगे। अब यहफोटो वायरल हो रहे हैं और हत्या के बाद से सोनू की पत्नी का बुरा हाल है। उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है। इस मामले में पुलिस ने हत्या करने वाले दोनों सगे भाई सुनील और अनिल को झांसी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इनके पिता वीरू की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

बैंड की आवाज में दब गई थी सोनू की चीखें
जिस समय सोनू आदिवासी पर हमलावर, चाकू से हमला कर रहे थे उस समय बारात दरवाजे पर थी और टीका की रस्में चल रही थीं। इसी समय हमलावरों में से एक सोनू को बुलाकर ले गया था। स्टेज के ठीक पीछे उसे बेरहमी से पीटा गया। जब उसने विरोध किया तो उसके सीने पर चाकू मार दिया गया। एक नहीं एक के बाद एक दो वार किए गए। सोनू ने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाया, चाकू लगा तो चीखा। पर बैंड के साउंड में उसकी चीखें कहीं दब गईं। जब साले अभिषेक काे वह शादी के पंडाल में नहीं दिखा तो वह उसे तलाशते हुए पहुंचा और तब उसे सोनू वहां पड़ा हुआ मिला है।
