MP में 2 दिन बारिश के आसार, 17 जिलों में अलर्ट
भोपाल. मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से मौसम बदल गया है। शनिवार सुबह छिंदवाड़ा में आधा घंटा पानी गिरा। पिछले 7 दिन से किसी न किसी इलाके में बारिश हो रही है। आज 8वें दिन इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है। रविवार को भी बूंदाबांदी हो सकती है।

