सलमान पर फायरिंग का मास्टर माइंड है अनमोल बिश्नोई, मकोका लगाने पर विचार कर रही मुंबई पुलिस

मुंबई. बांद्रा इलाके में मौजूद सुपर स्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर पिछली 14 अप्रैल को गोलीबारी की गयी थी। इस हमले के पीछे जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया है। जिसके चलते अब अनमोल बिश्नोई के खिलाफ शुक्रवार को लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया है कि इस केस में पुलिस जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में ले सकती है जो इस समय गुजरात की साबरमती जेल में बन्द है और साथ ही पुलिस उसके खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियत्रण अधिनियम मकोका लागू करने पर भी विचार कर रही है।
अनमोल बिश्नोई हैं मास्टर माइंड
दरअसल, सलमान खान के घर पर फायरिंग होने के बाद लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी और जांच में उसकी संलिप्तता भी सामने आयी है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एलओसी जारी की है। अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई को इस मामले में वांछित आरोपी के रूप में नामजद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *