धीरेंद्र शास्त्री के भाई के खिलाफ FIR, टोल प्लाजा पर की मारपीट

छतरपुर. बागेश्वर धाम के पीठाधीश और मशहूर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिगराम एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। इस बार उन पर टोल प्लाजा के कर्मियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। केस छतरपुर के गुलगंज थाने में दर्ज किया गया है। इस मामले में शालिगराम समेत 12 लोगों पर आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में है। वहीं इस मामले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जो करे सो भरे पहले भी धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज हो चुका है।
टोलकर्मियों के साथ की मारपीट
जानकारी के मुताबिक बीती रात सागर रोड मुगवारी टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों ने धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिगराम की गाड़ी रोकी और टोल की मांग की। इसे लेकर वह विवाद करने लगे विवाद के दौरान धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिगराम ने अपने 10 से 12 साथियों के साथ मिलकर टोल प्लाजा के कर्मियों पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कर्मियों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत पर छतरपुर पुलिस ने शालिगराम सहित 12 लोगों पर IPC की धारा 323, 294, 506, 427(34) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *