स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा भी मुरैना में सभा करेंगी

भोपाल. खंडवा, हरदा में सभा और भोपाल में रोड शो करने के बाद प्रधानमंत्री डेढ माह में छठवीं बार प्रदेश के मुरैना आएंगे। चुनाव प्रचार अभियान के अंतर्गत गुरूवार को ग्वालियर-चंबल अंचल में यह उनका पहला कार्यक्रम होगा। वहीं कांग्रेा की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा भी मुरैना में सभा करेंगी। वे 2 मई को आएंगी। लोकसभा चुनाव में यह उनकी प्रदेश में पहली सभा होगी।
13 मई को होना है मतदान
प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11.30 बजे मुरैन पहुंचर सभा को संबोधित करेंगे। यहां वे करीब 40 मिनट रहेंगे। उधर प्रियंका गांधी वाड्र चुनाव अभियान के अंतर्गत प्रदेश में पहली बार आ रही है। इसके लिए मुरैना में सभा रखी गई है। विधानसभा चुनाव में प्रियंका ने महाकोशल से चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत की थी। वहीं राहुल गांधी का मालवांचल में कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। यहां की 8 सीटों पर अंतिम चरण यानी 13 मई को मतदान होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *