MP 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, अनुष्का अग्रवाल 10वीं और जयंत यादव 12वीं के टॉपर
भोपाल. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने 10वीं में टॉप किया है। अनुष्का को 495 अंक मिले है। कालापीपल शाजापुर के जयंत यादव ने 12वीं में टॉप किया है। मालूम हो कि इस साल इन दोनों परीक्षाओं में 17 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।
साइंस में अंशिका मिश्रा, कॉमर्स में मुस्कान दांगी, कृषि में विनय पांडे, होम साइंस में नंदिनी मलगम ने किया टॉप। विज्ञान गणित समूह में अंशिका मिश्रा ने 493 ने टॉप किया है वे शिक्षा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बोदाबाग रोड, रीवा स्कूल की छात्रा है। वहीं कॉमर्स में मुस्कान दांगी ने 493 अंक के साथ टॉप किया है। वे सरस्वती शिशु मंदिर सिरोंज विदिशा की छात्रा है। कृषि स्ट्रीम में विनय पांडे ने 480 नंबर के साथ टॉप किया है। वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाडी खेडा पन्ना के छात्र है। फाइन आर्ट्स एंड होम साइंस स्ट्रीम में नन्दिनी मलगम ने 464 अंकों के साथ टॉप किया है। वे शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल समनापुर डिंडोरी की छात्रा है।
