मतदाताओं को जागरूक करने रविवार को शहर में निकलेगी विशाल मोटर साइकिल रैली 

कलेक्टर, एसपी व नगर निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारी होंगे शामिल 
ग्वालियर – लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए जिले में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इस कड़ी में रविवार 21 अप्रैल को प्रात: 7 बजे शहर में विशाल ‘मोटर साइकिल रैली’ निकाली जायेगी। ग्वालियर शहर के विभिन्न मार्गों पर मतदान का संदेश देते हुए यह रैली निकलेगी।
स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एज्यूकेशन एण्ड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) के तहत निकाली जा रही इस मतदाता जागरूकता मोटर साइकिल रैली में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह व नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। साथ ही थल सेना, वायु सेना व सीमा सुरक्षा बल के बाइकर्स को भी रैली में आमंत्रित किया गया है।
मोटर साइकिल रैली प्रात: 7 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय के समीप से शुरू होगी। यह रैली चेतकपुरी, अचलेश्वर महादेव मार्ग, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, हनुमान चौराहा, गस्त का ताजिया, फालका बाजार, फूलबाग, पड़ाव, हजीरा, गोले का मंदिर व सात नम्बर चौराहा होते हुए व्हीआईपी सर्किट हाउस पहुँचेगी और यहीं पर रैली का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *