भिंड में फलदान समारोह में चली गोली से घायल युवती ग्वालियर के लिये रेफर

भिण्ड. उमरी थाना इलाके में नारायणसिंह के पुरा में एक फलदान कार्यक्रम के बीच कट्टे से गोली चलने पर किशोरी घायल हो गयी और इसके बाद परिवार के सदस्य इलाज के लिये जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से ग्वालियर के लिये रेफर कर दिया गया। उमरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। उमरी थाना पुलिस के अनुसार यूपी के जिला इटावा सुल्तानपुर ग्राम किली की रहने वाली विशाखा जाटव उम्र 17 पुत्री सुदेश जाटव भिंण्ड के उमरी थाना अंतर्गत सिरसाई गांव में रहने वाले बलराम सिंह के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिये आयी थी।
फूफा बलराम की पुत्री नेहा की शादी समारोह उत्सव के दौरान फलदान का आयोजन किया जा रहा था, तभी लड़का पक्ष की ओर से अवैध हथियार से हर्ष फायर किए जाने को लेकर कारतूस लोड किया जा रहा था। इसी दौरान कट्टे से गोली चली जो कि किशोरी के दाहिने पैर में आकर लगी। गोली लगते ही किशोरी मौके पर गिर पड़ी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। इस घटना की सूचना पुलिस को लगी। पुलिस ने मौके पहुंच कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *