एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “भारतीय ज्ञान परम्परा सम्पन्न
ग्वालियर -प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययनशाला, जीवाजी विश्वविद्यालय, मध्यप्रदेश उच्चशिक्षा विभाग, भोपाल एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली विभाग संयुक्त तत्वावधान में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई l
एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “भारतीय ज्ञान परम्परा : एक ऐतिहासिक दृष्टिकोण (राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 के विशेष संदर्भ में)” का आयोजन प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययनशाला, जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर, मध्यप्रदेश उच्चशिक्षा विभाग, भोपाल एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली विभाग – ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में 20, अप्रैल को सम्पन्न हुआ ।
जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अविनाश तिवारी ने पाँच बिंदुओं पर प्रकाश डाला
• आगामी कार्यक्रम जो भी संस्थान आयोजित करेगा वह उससे पहले छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित करें जिसमें छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करें और अंत में संस्थान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे ।
• भारतीय ज्ञान परम्परा के संबंध में जो भी सुझाव आयेंगे उनको एक प्रतिवेदन के रूप में संकलित किया जाये ।
• प्रत्येक संस्थान अपने-अपने संस्थान में उपलब्ध विषय विशेषज्ञता के आधार पर एक विषय का चयन करें और उसी विषय पर कार्यक्रम करें ।
• भारतीय ज्ञान परम्परा में उद्योग एवं तकनीकी विषय भी सम्मिलित हैं इसको दृष्टिगत रखते हुए इन क्षेत्रों के औद्योगिक संगठनों एवं घरानों को भी सम्मिलित किया जाना चाहिए ।
• भारतीय ज्ञान परम्परा को जन मानस में प्रसारित करने के लिए स्कूल शिक्षा, विभिन्न स्थानीय, राज्य स्तरीय एवं केन्द्रीय संग्रहालयों के साथ ही इस क्षेत्र में कार्य करने वाली विभिन संगठनों की सहभागिता को जाये ।
इस अवसर पर डॉ. जयंती शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक राष्ट्रीय आंदोलन और सुभाष चंद्र बोस का विमोचन किया गया । संगोष्ठी का संचालन आयोजन सचिव प्रो. शान्तिदेव सिसोदिया ने किया , स्वागत भाषण प्रो हेमंत शर्मा दिया एवं आभार प्रकट डॉ सपन पटेल द्वारा किया गया l
