ब्रांच मैनेजर के घर से 11 लाख रूपये की चोरी

ग्वालियर. तीन दिन से साले की बेटी की शादी में गये श्रीराम फायनेंस कम्पनी के शाखा प्रबंधक के घर से चोर 11 लाख रूपये के गहने-नगदी समेट कर ले गये। घटना का पता शनिवार की दोपहर उस वक्त चला जब परिजन शादी से वापिस लौटे। घटना हजीरा के बिरला नगर लाइन नम्बर 10 की है। चोर गिरोह ने मकान के सूने होने का लाभ उठाया है। हर कमरे और अलमारी का ताला तोड़ा है। अलमारी के लॉकर से 16 तोला सोने के गहने, 85 हजार नगद और अन्य सामान चोरी किया है।
क्या है घटनाक्रम
हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर लाइन नंबर दस के क्वॉर्टर नंबर आठ में नीरज भदौरिया पुत्र मुनेश्वर सिंह भदौरिया रहते हैं। वह श्रीराम फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर हैं। तीन दिन पहले भिण्ड में साले की बेटी की शादी में परिवार के साथ गए थे। घर पर ताले डाल गए थे। शादी का कार्यक्रम होने के बाद शनिवार दोपहर वह वापस आए तो घर के ताले टूटे मिले और सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर की हालत देखकर उनके पैरों तले जमीन निकल गई। पूरा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलवाया। टीम ने जांच की तो कई स्थानों पर अनजान फिंगर प्रिंट मिले हैं। दरवाजा से लेकर अलमारी
सीसीटीवी में चोरों को तलाश रही पुलिस
चोरों को सीसीटीवी कैमरों में चोरों को पुलिस तलाश रही है। जिससे चोरों का पता लगाया जा सके। कुछ जगह पर सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, पर उनका डायरेक्शन अलग दिशा में हैं। पुलिस मैनेजर के घर से मुख्य मार्ग पर चोर गिरोह के फुटेज तलाशने में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *