माधवराव सिंधिया ‘धरोहर’ हैरिटेज फैस्ट का हुआ समापन  दोहा छंद गुजराती लोक संगीत का एक रूप है, यह लोक संगीत और कहानी कहने का एक पारंपरिक रूप है

ग्वालियर- माधवराव सिंधिया ‘धरोहर’ हैरिटेज फैस्ट का भव्य समापन हुआ। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशि मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उमंग हटीसिंह उपस्थित थे। हटीसिंह श् हटीसिंह हैरिटेज फाउंडेशनश् के संस्थापक अध्यक्ष हैं, उन्होनें अहमदाबाद शहर को भारत के पहले विश्व धरोहर शहर के रूप में सूचीबद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आप श् हटीसिंह विजुअल आर्ट सेंटरश् के प्रबंध ट्रस्टी भी हैं। इनके साथ अतिथि के रूप में इनकी माँ दक्षा दीपक हटीसिंह तथा बहन उरवी मुकुल कसलीवाल भी उपस्थित थीं।
प्रातःकालीन सत्र में गुजराती लोक संगीत दोहा-छंद (समूह) प्रतियोगिता संपन्न हुई। दोहा छंद गुजराती लोक संगीत का एक रूप है जिसे दोहा-छंद शैली में गाया जाता है। यह लोक संगीत और कहानी कहने का एक पारंपरिक रूप है। गायक संगीत के साथ-साथ प्राचीन काल की कहानियाँ या कविताएँ भी सुनाते हैं। इसमें प्रत्येक विद्यालय की 8-8 प्रतिभागियों ने भाग लिया क्रमशः संस्कार वैली स्कूल, भोपाल से स्वस्ति रघुवंशी, ईशान्या जैन, टेसा रोज़ पुलेमप्लाविल, सम्बोधि गौतम, अनार्घ्य अमित जैन, ऋषिता चौधरी, सिंजा कुमार, सिंधिया कन्या विद्यालय की छात्राओं क्रमशः सिद्धि बड़ोनिया, गौरी बर्मन, आरुषि तिवारी, जयति धवन, सुहावी दलमोत्रा, आद्या जैन, वनिशा रुद्राणी पाठक, मनस्वी मुद्गल ने मां देवी पर आधारित दोहा छंद प्रस्तुत किया, राजकुमार कॉलेज, राजकोट से जान्हवी मोनपारा, रुगुय्या भारमल, नंदिनी उसगड़िया, ऋषिका शेठ, देविका जड़ेजा, काव्या घेड़िया, पलक हरपाल, वैदेही वाला, भागी सोजित्रा आदि ने भाग लिया गया।
विद्यालय के कमला भवन में प्रदर्शनी आयोजित की गयी जिसमे प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के द्वारा बनाई गयी कलाकारी जैसे रबारी भरोत कढ़ाई, बंधेज, माता नी पचेड़ी, अजरख ब्लॉक प्रिंटिंग, कच्छ लिप्पन कला आदि प्रदर्शित किए गए।इस कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा, बरसर- सेल्विन माइकल, उप प्राचार्या- श्रीमती गरिमा सांधु, इवेंट कोऑर्डिनेटर- श्रीमती शिवांगी सहाय, मीडिया प्रभारी – श्रीमती वैशाली श्रीवास्तव, कविता पिल्लई, संजीता लूथरा, सुनीता सक्सेना, रंजना पाठक, श्वेता चौधरी, कल्पना शर्मा, निधि चतुर्वेदी, भुजिंग राव, मोमिता तथा समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *