ऑटोमेटिक पिस्टल सहित 32 बोर की 06 अवैध पिस्टलों के साथ 5 हजार का कुख्यात इनामी आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर। अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त व रखने वालों तथा आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान 19 को रात में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि एक बिना नम्बर की सफेद रंग की स्कार्पियो कार में एक व्यक्ति अवैध पिस्टल की खेप लिये हुए ग्वालियर की तरफ से डबरा की ओर जा रहा है।
ग्वालियर-दतिया हाईवे पर अरू तिराहे के पास लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा ग्वालियर की तरफ से आने वाले वाहनों की नाकेबंदी कर चेकिंग की गई। देर रात पुलिस टीम को ग्वालियर की तरफ से एक बिना नम्बर की सफेद रंग की स्कार्पियो कार आती दिखी, पुलिस टीम चेकिंग देखकर स्कार्पियो कार चालक द्वारा गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर उसे भगा ले जाने का प्रयास किया गया लेकिन नाकाबंदी कर खड़ी हुई पुलिस की टीम द्वारा स्कार्पियो को रोक लिया गया और सफेद रंग की स्कर्पियो में दोनांे तरफ नम्बर प्लेट नहीं थी स्कार्पियो वाहन चालक से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सतेन्द्र पिता नवलसिंह रावत निवासी स्यावरी हाल डबरा जिला ग्वालियर का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा वाहन चालक को चेक किया तो उसकी कमर में एक 32एमएम की ओटोमैटिक काले रंग की पिस्टल खुरसी मिली, जिसे खोलकर चेक किया गया तो उसकी मैग्जीन में 32एमएम के दो जिन्दा राउण्ड मिले। पुलिस टीम द्वारा स्कर्पियो वाहन की बारीकी से चेकिंग की गई तो ड्राइवर के पास आगे वाली सीट पर एक हरे रंग का कपड़े का थैला रखा मिला जिसको चेक किया तो उसमें पांच पिस्टलें रखी मिली। हथियारों के संबंध में पूछताछ की तो आरोपी ने ओटोमैटिक एक पिस्टल क्राईम ब्रांच द्वारा पूर्व में पकड़े गये आरोपी रामवीर गुर्जर से खरीदना तथा अन्य पिस्टलों को वाहर से लाना बताया।
गिरफ्तार बदमाश
सतेन्द्र पिता नवलसिंह रावत निवासी स्यावरी लांच जिला दतिया हाल डबरा।
जप्त हथियार
32 बोर की 06 पिस्टल मय 02 जिंदा राउण्ड एक स्कार्पियो कार बिना नम्बर की कुल जप्त मशरूका कीमती लगभग 15 लाख रूपये एवं हत्या का प्रयास की घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड।
क्राईम ब्रांच टीम
SIराजीव सोलंकी, दिव्या तिवारी, रमाकांत उपाध्याय,गंभीर सिंह, HC रामू अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *