अवैध रेत उत्खनन की कार्यवाही में 4 पनडुब्बियों को तोड़ा गया तथा नदी में डुब गई03 पनडुब्बियां
ग्वालियर। जिले में अवैध रेत उत्खनन की रोकथाम हेतु पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत आज 20 अप्रैल को अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निरंजन शर्मा ने एसडीएम डबरा दिव्यांशू चौधरी(आईएएस) व एसडीओपी डबरा विवेक कुमार शर्मा ने पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिलने पर अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन व नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम में थाना प्रभारी डबरा निरीक्षक यशवंत गोयल, तहसीलदार विनीत गोयल व नरवरिया एवं अन्य पुलिस व राजस्व अधिकारियों द्वारा सम्मलित होकर चांदपुर घाट, रायपुर घाट, बेलगढ़ा घाट के आसपास कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा 04 पनडुब्बियों को जेसीवी की मदद से तोड़ा गया तथा 03 पनडुब्बियां नदी में डुब गई। पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा एक लोडर एवं उत्खनन में उपयोग होने वाली सामग्री तथा रेत माफियाओं द्वारा अवैध रूप से नदी के अन्दर उत्खनन हेतु बनाये गये रास्ते को नष्ट किया गया। टूटा हुआ सामान तहसील कार्यालय डबरा परिसर में रखवाया गया है। पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम का माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
