अनंतनाग में गैर कश्मीरी को आतंकियों ने गोली मारी
जम्मू कश्मीर. अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने बिहार के एक श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकवादियों ने बिजबेहरा इलाके के जबलीपोरा में राजा शाह पर नजदीक से गोलीबारी की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड दिया। यह घटना अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में हुई है जहां 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होना है।

मृतक की पहचान बिहार निवासी शंकर शाह के पुत्र राजा शाह के रूप में की गई है। उसकी गर्दन में दो और पेट में दो गोलियां मारी गई। हमलावरों को पकडने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। इस घटना पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बिजबेहरा के दुखद हमले की कडी निंदा करता हूं जिसमें बिहार के राजा शाह नामक एक गैर स्थानीय ने हिंसा के इस संवेदनहीन कृत्य में अपनी जान गंवा दी। ये सब खत्म होना चाहिए। लोग शांति चाहते है लेकिन आतंकवादी शांति नहीं चाहते। हमें इस कृत्य के खिलाफ एकजुट होना होगा।
