अंनत अम्बानी ने,पीताम्बरा मां के दर्शन किये और धूमावती माई की आरती में हुए शामिल

दतिया. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी बुधवार को नवमी के दिन तांत्रिक पीताम्बरा माता के दर्शन करने के लिये दतिया पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह के साइड में खड़े होकर विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद धूमावती माता की आरती में शामिल हुए और महाभारतकालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। उन्होंने पीताम्बरा पीठ ट्रस्ट की अध्यक्षा वसुंधराराजे सिंधिया से भी मिले।
कड़ी सुरक्षा में अंनत
अनंत अम्बानी मुंबई से अपने विमान से शाम लगभग पौने 6 बजे ग्वालियर के विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल पर पहुचे। यहां से सड़क मार्ग से लगभग 7.30 बजे दतिया पहुंचे। वह पश्चिम द्वार से मंदिर में प्रवेश किया और सीधे माता के दर्शन को पहुंचे। यहां गर्भगृह के साइड में मंदिर के मुख्य पुजारी ने उन्हें पूजन करवाया और इसके बाद प्रतिदिन रात 8 बजे होने वाली धूमावती माता की आरती में शामिल हुए। यहां माता के दर्शन के बाद वह मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया से मुलाकात की और वह लगभग 30 मिनट तक चर्चा की ओर इसके बाद पीताम्बरा माता की आरती में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *