10वीं, 12वीं का इस दिन आ रहा है रिजल्ट

भोपाल. माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं व 12वीं का मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो चुका है। 25 से 30 अप्रेल के बीच रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है। साथ ही कक्षा 5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट भी इसी महीने के अंतिम सप्ताह में आ सकता है। हालांकि कक्षा 5वीं व 8वीं के मूल्यांकन कार्य में कुछ गड़बड़ियों की शिकायत सामने आई थी, उसे दुरुस्त करने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। विद्यार्थियों और अभिभावकों को रिजल्ट इंतजार है।
यहां डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट
बोर्ड का रिजल्ट जारी होते ही आप ऑनलाइन अपनी मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे। मार्कशीट में स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम रहेगा। इसके साथ ही सभी विषयों में प्राप्तांक एवं पूर्णांक रहेंगे। इसके साथ ही पास/ फेल/ कंपार्टमेंट/ डिवीजन, पास होने का वर्ष और बोर्ड आदि की डिटेल दर्ज होगी।
इस नंबर पर भेजें मैसेज तो इन बॉक्स में आएगा रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट जारी होने के बाद अगर किसी स्टूडेंट के पास इंटरनेट नहीं है तो वह इंटरनेट के बिना भी रिजल्ट चेक कर सकेगा। इसके लिए ऐसे स्टूडेंट को एसएमएस बॉक्स में जाकर बोर्ड द्वारा निर्धारित नंबर पर एसएमएस भेजना होगा। कुछ ही देर बाद आपका रिजल्ट इनबॉक्स में भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *