सलमान खान के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, पहरा और भी ज्यादा बढ़ा दिया गया

मुंबई. सुबह सलमान खान के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद माहौल गरम है। फैंस जहां सलमान खान को लेकिन चिंतित हैं तो वहीं उनके घर के बाहर पुलिस का पहरा और भी ज्यादा सख्त कर दिया गया है। हालांकि फायरिंग में किसी के भी जख्मी होने की खबर नहीं है। भाईजान के घर के बाहर चली गोलीबारी के बाद उनके करीबी दोस्त और शिवसेना के पॉलिटिशियन राहुल कनल ने सलमान से मुलाकात की। घर से बाहर निकलते ही उन्होंने पैपराजी से बात की और सलमान खान का क्या कहना है ये भी बताया।
कैसे हैं भाईजान
राहुल कनल सलमान खान से मुलाकात करके घर से निकलते दिखे। पैपराजी ने राहुल को देखते ही सलमान का हाल चाल पूछा। पैप्स ने राहुल से पूछा भाई कैसे हैं अभी जवाब में राहुल कनल ने कहा दुआ है ऊपर वाले की। भाई भी बिल्कुल ठीक हैं। भाई को इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।
दीवार पर मिले गोली के निशान
सलमान खान के घर के बाहर सुबह 5 राउंड फायरिंग के निशान मिले। इस फायरिंग में एक गोली सलमान खान के घर की बालकनी नेट में जाकर लगी। इस गोली को पुलिस ने सलमान के घर के अंदर से बरामद किया। जबकि एक गोली का निशान सलमान के अपॉर्टमेंट की दीवार पर मिला। फिलहाल एक्टर की सिक्योरिटी और बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *