ग्वालियर में अगले दो दिन तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, हो सकती है बारिश

ग्वालियर. पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो दिन रहने वाला है। इसलिए वर्षा होने की आशंका है। असल में दिन में बादल आते जाते रहे। शाम को एक बार लगा कि वर्षा हो सकती है क्योंकि आसमान में घने बादल नजर आए। लेकिन बादलों को नमी नहीं मिल सकी और इधर राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के कारण बादल आसमान में ही बिखर गए।हालांकि आसपास के क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से वातावरण में ठडंक आ गई जिससे दिन व रात के तापमान में कमी आई ।
मौसम ने शनिवार को करवट बदली और आंधी पानी के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिसके कारण भितरवार के चखवार गांव में फसल कटाई कर रहे किसान पर आसमानी बिजली गिरने से मौत हो गई। जबकि आंधी पानी के साथ हुई ओलावृष्टि से भितरवार और डबरा में खेत में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका है। इसी तरह से दतिया में भी वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई जिसके कारण जमीन पर ओलों की एक परत जम गई। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण ग्वालियर चंबल अंचल में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई तो कुछ स्थानों पर जमकर ओलावृष्टि हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *