कॉम्बिग गश्त में शराब व अवैध हथियार, 250 से अधिक बदमाशों पर की कार्यवाही

 ग्वालियर पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 126 स्थाई व 96 गिरफ्तारी सहित कुल 222 वारंटियों को किया गिरफ्तार और 393 गुण्डा एवं हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक।
ग्वालियर. आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को दृष्टिगत रखते हुए की शुक्रवार-शनिवार दरमियानी की रात शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में शाम से देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया। कॉम्बिंग गश्त से पूर्व अनुभाग वार पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा फोर्स को ब्रीफ किया गया, उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया। ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त से जिले के बदमाशों में हडकंप देखने को मिला है। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चैकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं लॉज, ढाबों को भी चैक किया। इस गष्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनषील इलाकों में भी गष्त की गई।
इस दौरान ग्वालियर जिले में कुल 126 स्थाई वारंट, 96 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 195 गुण्डा एवं 198 हिस्ट्रीशीटरों को चैक किया गया, इसके साथ ही अवैध शराब की तस्करी करने वाले 31 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 03 सटोरियों तथा अवैध हथियार के 04 प्रकरणों एवं एनडीपीएस एक्ट में 01 प्रकरण में कार्यवाही की गई। इसके साथ ही 02 इनामी बदमाषों को भी पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *