प्रकाशन एवं स्टेशनरी व्यवसायियों के लिए प्रिंटिंग पार्क बनाया जाए : चेम्बर

ग्वालियर – मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (MPCCI) की नवीन टीम द्बारा व्यापार जगत की समस्याओं का संकलन करने के उद्देश्‍य से समूहवार बैठकों का आयोजन “चेम्बर संवाद” के रूप में प्रारंभ किया गया है। आज समूह क्रमांक 27 एवं 28 (पुस्तक एवं स्टेशनरी व्यवसाय) की बैठक ‘चेम्बर भवन` में सायं 4.30 बजे आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि चेम्बर संवाद का उद्देश्‍य यह है कि समूह के सदस्य अपनी बात खुलकर रख सकें क्योंकि साधारण सदस्यों को अपनी बात कहने का अवसर साधारणतया नहीं मिल पाता है, उनकी समस्याओं/विचारों को उनके समूह के कार्यकारिणी समिति सदस्यों द्बारा रखा जाता है। समूह के सदस्य आपस में मिल सकें और अपने व्यापार में आ रही समस्याओं को हमारे समक्ष स्वयं प्रस्तुत कर सकें। यह चेम्बर की नवीन टीम का नवाचार है।
बैठक का संचालन कर रहे मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल ने कहा कि चेम्बर संवाद के माध्यम से आपके द्बारा जो सुझाव और समस्याएं रखी जाएंगी उनका यथासंभव समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। आपने कहा कि चेम्बर ऑफ कॉमर्स के दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन किया गया है, इसके तहत एक लाख पेपर्स स्कैन कराये गये हैं, जिसके तहत संस्था के 117 वर्षों के इतिहास को संजोकर रखा जा रहा है।
बैठक के अंत में कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल द्बारा सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में कार्यकारिणी समिति सदस्य-मनोज जैन, आशुतोष मिश्रा, संजय अग्रवाल, अनिल दुबे, दीपक गुप्ता, हरिहरशरण गर्ग सहित समूह क्रमांक-27 एवं 28 के सदस्यगण काफी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *