इजराइली अरबपति के जहाज को ईरान ने किया जब्त, 17 भारतीय भी हैं सवार
नई दिल्ली. इजरायल से जुड़े एक कंटेनर शिप को ईरान ने जब्त कर लिया है। इस शिप पर 17 भारतीय भी सवार हैं। ईरानी सेना ने शिप को स्ट्रेट ऑफि होर्मुज में जब्त किया है। भारत दिल्ली से लेकर तेहरान तक डिप्लोमेटिक चैनल के जरिये ईरानी अधिकारियों से बातचीत में जुटा हे। ऐसा जा रहा है कि शिप होर्मुज से गुजर रहा था। जब ईरानी सेना के कमांडों ने उस पर एयर रेड कर दी।
इजराइली शिप पर रेड का वीडियो भी सामने आया, जिसमें देखा गया कि ईरानी कमांडो हेलिकॉप्टर से कंटेनर शिप को घेरे हुए है। यह घटना इजराइल द्वारा सीरिया में ईरानी एम्बेसी पर बमबारी के बाद आया है। जिसमें उसके एक कमाण्डर की मौत हो गयी थी। ऐसा बताया जा रहा है। ईरानी सेना ने शिप एमएससी एरीज को शनिवार की सुबह जब्त किया है।
25 क्रू मेम्बर में 17 भारतीय
एरीज नाम की शिप का संचालन करने वाली एमएससी ने पुष्टि की कि ईरान ने जहाज को जब्त कर लिया है। कम्पनी ने कहा है कि शिप पर सवार सभी 25 सदस्यों की सुरक्षित वापिसी के लिये काम कर रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि इसमें 17 भारतीय नागरिक भी शामिल है। एमएससी एरीज का संबंध लंदन मूल के जोर्डियक मेरीटाइम से है। जिसका संचालन बताया जाता है कि इजराइली अरबपति बिजनेसमैन द्वारा किया जाता है।
