MP में 5 दिन आंधी-बारिश और ओले गिरेंगे, 25 जिलों में बिगड़ेगा मौसम
भोपाल. मध्य प्रदेश्ज्ञ में भोपाल सहित पूरे प्रदेश में कहीं ओले कहीं बारिश के साथ मौसम की करवट जारी है। भोपाल सहित आधा दर्जन जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री तक कम रहा है। मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को भी कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं ओले गिरेंगे।

सावन जैसी बरसात
इससे पहले गुरूवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल में देर रात गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। वहीं छिंदवाडा, उज्जैन, विदिश, रतलाम, सागर समेत कई जिलों में बारिश हुई, जबकि गुना और रतलाम में ओले भी गिरे।
कहीं रेड तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने शुक्रवार के मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, विदिशा, पन्ना, सागर, अशोकनगर, भिंड, राजगढ़, बुरहानपुर, मंदसौर, सिंगरौली, खंडवा, खरगोन, धार, देवास, आगर-मालवा, शहडोल, उमरिया, और कटनी जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति रहेगी। वहीं जबलपुर, रायसेन, बालाघाट, शाजापुर, सीहोर, हरदा, सिवनी, मंडला, अनूपपुर, डिंडोरी, और दमोह के लिए ऑरेंज अलर्ट है। छिंदवाड़ा, बैतूल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर और पांढुर्णा में रेड अलर्ट है।
