नशे में था ड्रायवर, दुर्घटना से पहले लोगों ने छीन ली थी बस की चाबी, प्रिंसीपल की एक गलती जानलेवा साबित हुई

महेन्द्रगढ़. हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटने से 6 मासूमों की जान चली गयी। इस घटना को लेकर खुलासा हुआ है कि ग्रामीणों ने ड्रायवर को नशे में देख बस रोककर चाबी छीन ली थी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन से जब ग्रामीणों ने बात की तो उन्होंने कहा था कि आज चाबी दे दो, हम इस ड्रायवर को हटा देंगे। अगर स्कूल प्रबंधन ग्रामीणों की बात मान लेता तो 6 मासूम छात्रों की जान बच जाती।
आपको बता दें कि हरियाणा में महेन्द्रगढ जिले के कनीना में हुए स्कूल बस हादसे में 6 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि 15 से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की खबर मिलने के बाद शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा रेवाडी और महेन्द्रगढ़ पहुंची । उन्होंने कहा है कि इसमें सबसे बड़ी लापरवाही तो यही है कि छुट्टी के दिन स्कूल क्यों खोला गया। इस मामले में बस चालक के साथ-साथ स्कूल प्रिंसीपल और संचालक के खिलाफ भी केस दर्ज किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *