अमेरिका ने पूर्वी तट पर एफ-34 फायटर जेट करेगा तैनात रूस, उत्तरकोरिया और चीन की हरकतों पर लगेगी लगाम,
न्यूयॉर्क. अमेरिका ने 5 अप्रैल 2024 को अपने पूर्वी तट पर सेकेण्ड मरीन एयरक्राफ्ट विंग के तहत एफ-35 लाईटनिंग -2 फायटर जेट का पहला स्क्वॉड्रन तैनात कर दिया है। इसका नाम मरीन फायटर अटैक स्क्वॉड्रन है। यह स्क्वॉड्रन अब पूरी ताकत के साथ अमेरिका के पूर्वी तट की निगरानी और सुरक्षा करेगा और साथ ही प्रशांत महासागर में रूस, चीन और इस्लामिक आतंकियों की हरकतों पर नजर रखेगा। जरूरत पड़ने पर उनकी किसी भी तरह के उकसावें वाली कार्यवाही को करारा जवाब देगा। अमेरिका की योजना है कि पूर्वी तट पर स्क्वॉड्रन एक्टिव करने के बाद इस शानदार फायटर जेट को पूरी दुनिया में तैनात किया जायेगा।

इसके माध्यम से मरीन एयरग्राउण्ड टॉस्क फोर्स नजदीकी हवाई सपोर्ट दे सकता है। स्ट्राइक ऑपरेशन कर सकता है। रीकॉनसेंस कर सकता है। एंटी एयर वॉरफेयर में भाग ले सकता है। दुश्मन के हवाई हमले का मुंहतोड जवाब दे सकता है। इलेक्ट्रॉनिक अटैक, सपोर्ट और एक्टिव एयर डिफेंस में मदद कर सकता है।

फायटर जैट क्यों जरूरी
अमेरिका के फायटर जेट का पूरा नाम है एफ-35 लाइटनिंग 2, यह हर मौसम में उड़ान भरने वाला स्टेल्थ मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है। यह एयर सुपीरियरिटी और स्ट्राइक मिशन के लिये बनाया गया हे। यह इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, जासूसी, सर्विलांस, रीकॉन्सेंस जैसे मिशन को भी पूरा करने में सक्षम है।
