क्यों हो रही है अमेरिका में भारतीय छात्रों की मौत, इस वर्ष अभी तक 11 भारतीय छात्रों की मौत
नई दिल्ली. अमेरिका में भारतीय मूल के छात्रों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह दावा है कि इस साल अभी तक भारतीय मूल के कम से कम 11 छात्रों की मौत हो चुकी है। मंगलवार का ही 25 साल के मोहम्मद अब्दुल अरफात अमेरिका के क्लीवलैंड शहर में मृत पाये गये। अरफात क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर्स की पढ़ाई करने गये थे। अरफात करीब एक माह से लापता थे और उन्हें ढूंढने के लिये सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
अरफात 5 मार्च को अपने घर से निकला था और फिर वापिस नहीं आया। आखिरी बार उसने परिवार वालों से 7 मार्च को बात की थी। उनके पिता ने बताया कि 19 मार्च को एक फोन आया था। जिसने अरफात को छोड़ने के लिये 1200 डॉलर की डिमांड की थी।
फाउडेंशन ने बताया कि भारतीय छात्रों की मौत का कारण संदिग्ध गोलीबारी या अपहरण के अलावा सुसाइड के लिये उकसाने वाला मानसिक तनाव और हिंसक अपराधप तक शामिल है। इसके अलावा छात्रों को हाइपोथर्मिया जैसी बातों का भी नहीं पता है। जो उनकी मौत की वजहों में से एक है। पिछले हफ्ते ही ओहायो में भारतीय छात्र उमा सत्यसांई की गद्दे की भी मौत हो गयी थी। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पिछले माह 347 के क्लासिकल डांसर अमरनाथ घोष की सेंट लुई में गोली मारहत्या कर दी गयी थी। मंगलवार को एफआईआईडीएस ने स्टेट डिपार्टमेंट, जस्टिस डिपार्टमेंट, एजुकेशन डिपार्टमेंट, यूनिवर्सिटीज, स्टूडेंट ऑर्गनाईजेशन के साथ-साथ भारतीय-अमेरिकी समुदाय को इन मौतों को लेकर कुछ सिफारिशें सौंपी है।
फाउंडेशन के अ नुसार जब से संदिग्ध मौतों की घटनायें बढ़ी है। तब से भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों के आसपास हेट क्राइम की घटनायें भी बढ़ी है। खासकर क्लीवलैंड, इलिनोइस और इंडियाना स्टेट में। फाउडेशन ने कहा है कि कुछ को डर है कि समुदाय के खिलाफ निगेटिव प्रोपेंगेडा से हेट क्राइम को बढ़ावा मिल रहा है। अमेरिका में पढ़ने वाले हर 4 विदेशी छात्र में से एक भारतीय मूल का है। ओपन डोर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में भारतीय मूल के लगभग 2 लााख 75 हजार छात्र पढ़ाई करते हैं। यह छात्र हर साल फीस और बाकी चीजों में 9 अरब डॉलर का खर्च करते हैं।
