शहर के विभिन्न वार्डों में किया फॉगिंग

ग्वालियर – संक्रामक बीमारियों एवं मच्छरों की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में फागिंग एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। जिसके तहत आज बुधवार को विभिन्न वार्डों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव एवं फॉगिंग कराई गई।
नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देश पर शहर के सभी वार्ड की गलियों एवं मोहल्लों में निरंतर साफ-सफाई एवं फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिसके तहत वार्ड 61 खुरेरी, वार्ड 62 गिरगावँ, वार्ड 65 वीरपुर बांध, वार्ड 66 बडोरी ग्राम, सदर बाजार मुरार, त्यागी नगर, पिंटो पार्क, गौसपुरा, कंचमिल, गांधी नगर, गैंडे वाली सड़क, बहोड़ापुर, सिटी सेंटर, लक्ष्मीगंज, समाधिया कॉलोनी की विभिन्न गलियों, सहित विभिन्न क्षेत्रों में फोगिंग कार्य किया गया। इसके साथ ही शहर के अन्य भागों में भी कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *