मालवा एक्सप्रेस से 2 माह के बच्चे का हुआ अपहरण और इंदौर जीआरपी के पास मिला

ग्वालियर. वैष्णो देवी के दर्शन कर झांसी की ओर जा रहे छतरपुर के दम्पत्ति का 2 माह का बेटा मालवा एक्सप्रेस ट्रेन से अपहरण हो गया। यह मामला 6 अप्रैल की रात 11 से 2.30 बजे के बीच का है। डबरा में दम्पत्ति की नींद खुली तो बच्चा सीट से गायब था। हैरानी की बात यह है कि इन्दौर जीआरपी को वहां के एक दम्पत्ति ने 8 अप्रैल को बच्चा यह कहते हुए सौंपा कि वह उन्हें मालवा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में ऊपर की बर्थ पर लावारिस हालत में मिला था। यह है कि 6 अप्रैल की रात वाली मालवा एक्सप्रेस 1.30 से 2 बजे के बीच इन्दौर पहुंची उसके बाद से 8 अप्रैल तक बच्चा कहा रह? 3 दिन तक मामले को दबाये बैठी रहीं। ग्वालियर जीआरपी ने 10 अप्रैल को एक टीम इन्दौर भेजी है। बच्चे के अपहरण की एफआईआर 7 अप्रैल को दर्ज कर ली गयी थी।
बच्चे की मां हालत खराब हुई
छतरपुर के सटई थाने के रजपुरा निवासी उमेश अहिरबार 27, प्रायवेट जॉब करते हैं। उन्होंने बताया है कि 2 अप्रैल को वह पत्नी सुखवली 25, बेटे नमन 2 माह के साथ वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू कटरा गये थे। 5 अप्रैल को मालवा एक्सप्रेस ट्रेन 12920 से लौट रहे थे। एस-2 कोच में 13 और 14 नम्बर की बर्थ रिजर्व थी और रात में पत्नी को पेट में दर्द उठा। दवा देकर रात 11 बजे पत्नी को 13 नम्बर बर्थ पर सुला दिया और बेटा भी पत्नी के साथ लेटा था। उमेश 14 नम्बर सीट पर सो गये ।उमेश के अनुसार रात 2.30 बजे हमारी नींद खुली तो बेटा सीट पर नहीं था। ग्वालियर से डबरिा के बीच दौड़ रही ट्रेन से बच्चा चोरी हो गया। पत्नी की तबियत बिगड़ने पर हम सुबह झांसी उतरे। वहां से छतरपुर चले गये और बाद में लौटकर 7 अप्रैल को जानकारी ग्वालियर जीआरपी को दी।

इंदौर से बच्चे को लेकर लौटा परिवार
परिवार ने ग्वालियर GRP थाने में शिकायत की। पुलिस ने अपहरण में केस दर्ज कर सभी थानों को सूचना भेज दी। पता चला कि एक बच्चा इंदौर में मिला है। मालवा एक्सप्रेस में ही एक दंपती को वह मिला था। इस दंपती का कहना था कि ट्रेन में लोगों से पूछा भी कि बच्चा किसका है? किसी के सामने नहीं आने पर बच्चा इंदौर GRP को सौंप दिया। उमेश ने दैनिक भास्कर को बताया कि वह बच्चे को लेने इंदौर पहुंच गए हैं। बुधवार को बच्चा लेने के बाद वापस ग्वालियर आएंगे। ग्वालियर GRP के जवान भी उनके साथ हैं।
CCTV फुटेज देखेंगे और दंपती के बयान भी लेंगे
ग्वालियर GRP के TI पंकज दीवान का कहना है कि अपहरण का मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की थी। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिस दंपती ने बच्चे को GRP को सौंपा है, उससे पूछताछ की जाएगी। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि फरियादी की बात में कितनी सच्चाई है।
बच्चे से जुड़ी सूचना पहुंचा दी, जांच में मदद करेंगे
इंदौर GRP के TI संजय शुक्ला का कहना है कि इस मामले की जांच GRP ग्वालियर कर रही है। इसका कारण है कि फरियादी ने केस ग्वालियर GRP में दर्ज कराया है। हमारे पास बच्चे को मिलने की सूचना आई थी। जांच में पूरी मदद करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *