भाजपा ने जारी की एक और लिस्ट, यूपी की 7 सीटें शामिल

बैतूल. भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी की है, इसमें उत्तर प्रदेश की सात सीटों के नाम शामिल है। इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट दिया गया। कौशांबी से विनोद सोनकर को टिकट दिया गया है। वहीं इलाहाबद से नीरज त्रिपाठी को मैदान में उतारा गया है। चंदीगढ से किरण खेर का टिकट कटा गया है, उनकी जगह संजय टंडन भाजपा के प्रत्याशी होंगे। फूलपुर सीट से केसरी देवी पटेल का भी टिकट कटा है। विधायक फूलपुर प्रवीण पटेल को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
यूपी की 80 में से 75 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा
इस तरह अब भाजपा को उत्तर प्रदेश की रायबरेली, कैसरगंज, देवरिया, भदोही और फिरोजाबाद लोकसभा सीट के उम्मीदवार तय करने हैं। कुल 80 सीटों में से 75 पर भाजपा खुद लड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *