धरती के नीचे ऐसी क्या हलचल मची है कि चीन के 2 हिस्सों में टूटने का खतरा

Shanxi Rift System Chinaनई दिल्ली. जिस तरह अफ्रीका में द ग्रेट रिफ्ट वैली है। वैसे ही चीन के शांसी प्रांत मे भ्ंाी विशालकाय दरारें हैं। अफ्रीका का हॉर्न वाला इलाका टूटकर महाद्वीप से अलग हो जायेगा। पर क्या चीन में भी ऐसा ही होगा। क्योंकि शंासी प्रांत में मौजूद विशालकाय दरारों को देखकर तो यही लगता है। इन्हें शांसी रिफ्ट सिस्टम कहते हैं। उत्तरी चीन के ओरडोस ब्लॉक में यह रिफ्ट सिस्टम है। यानी यहां पर आपको जमीन के ऊपर विशालकाय दरारें देखने को मिलेंगी। यह दरारें धरती के नीचे क्रस्ट में आने वाले बदलाव की वजह से बनती है। ओरडोस ब्लॉक का 900 किलोमीटर का इलाका इन दरारों से पटा पड़ा है।

Shanxi Rift System China
यह दरारें दक्षिण-दक्षिणपश्चिम से लेकर उत्तर-उत्तरपूर्व तक फैली है। इन दरारों की वजह से बनी घाटियों में 2 से लेकर 3.8 किमी चौड़ी और मोटी मिट्टी की परत जीम है। चीन के ऐतिहासिक दस्तावेजों की जांच पड़ताल में पता चलता है कि इन दरारों ने लाखों लोगों की जान ली है। क्योंकि इनकी वजह से कई खतरनाक भूकंप आये हैं।
दरारों ने कब-कब तबाही मचाई
शांसी रिफ्ट सिस्टम ने सैकड़ों सालों में कई बड़े भूकंप के झटके चीन को दिये है। 1303 में हॉंगडोंग में आये भूकंप में लगभग 2 लाख लोग मारे गये थे। 1556 में शासी में आये भूकंप से 8.30 लाख लोग मारे गये थे। 1626 में लिंगक्यू के भूकंप में 5300 लोगों की जान गयी थी। 1695 में लिनफेन में आये भूकंप से 512 हजार से अधिक लोग मारे गये थे। अंतिम बड़ा भूकंप 1815 में पिंग्लू में आया था। जिसमें 13 हजार लोग मारे गये थे।

कितने लंबे-चौड़े इलाके में फैली हैं ये दरारें

शांसी रिफ्ट सिस्टम करीब 900 किलोमीटर इलाके में फैली हैं. दक्षिण में क्विनलिंग से लेककर उत्तर में यानशान बेल्ट तक. इनकी चौड़ाई 40 किलोमीटर से लेकर 120 किलोमीटर तक है. इन दरारों की वजह से बड़े-बड़े बेसिन बने हैं. जैसे- वीही बेसिन, शानमेंजिया बेसिन, युंगचेंग बेसिन, लिनफेन बेसिन, ताइयुवान बेसिन, शिनडिंग बेसिन और डाटोंग बेसिन. यहां पर आमतौर पर 6 तीव्रता के भूकंप आते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *