गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ लगी केजरीवाल की यांचिका हाईकोर्ट में खारिज
नई दिल्ली. मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट को सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी रिमांड के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। केजरीवाल 23 मार्च को गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका लगाई थी। न्यायालय ने कहा है कि यह याचिका इस बात का फैसला करने के लिये है कि गिरफ्तारी अवैध है या नहीं। यह याचिका जमानत देने के लिये नहीं है।
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा है कि राघव मुंगटा और शरथ रेड्डी के बयान पीएमएलए के तहत रिकॉर्ड किये गये है। ED ने केजरीवाल के खिलाफ सबूत इकट्ठा किये हैं वह साजिश में शामिल थे और पूरी तरह इन्वॉल्व थे। इडी ने खुलासा किया था कि केजरीवाल आम आदमी पार्टी के संयोजक के तौर पर भी इस मामले में शामिल थे। सरकारी गवाहों के बयान किस तरह रिकॉर्ड किये, इस बात पर शक करना कोर्ट और जज पर कलंक लगाने जैसा है।
