मितेंद्र सिंह बने MP युवा कांग्रेस अध्यक्ष

भोपाल. मितेंद्र सिंह मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। विक्रांत भूरिया द्वारा इस पद से इस्तीफे की पेशकश किए जाने के बाद पार्टी ने यह फैसला लिया है। गौरतलब है कि विक्रांत भूरिया ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को पत्र भेजा था। विक्रांत भूरिया ने कहा था कि उनके पिता कांतिलाल भूरिया द्वारा लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में उन्हें लोकसभा क्षेत्र में ज्यादा समय दे रहे हैं और संगठन में वक्त नहीं दे पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *