मुख्यमंत्री ने मैहर में किये मां शारदा के दर्शन, देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
भोपाल. चैत्र नवरात्रि मंगलवार से प्रारंभ हो गयी है। आज घट स्थापना की जा रही है। शक्तिपीठ उज्जैन के हरसिद्धि माता मंदिर, मैहर के शारदा भवानी सिहोर, विजयासन माता मंदिर, दतिया में मां पीताम्बरा पीठ, आगर मालवा जिले के मां बगुलामुखी मंदिर और दूसरे देवी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सतना के मैहर शक्ति पीठ में मां शारदा के दर्शन किये और नवसंवत्सर के शुभ अवसर पर मेरी तरफ से प्रदेश एवं देशवासियों को मंगल कामनायें। हमारा सौभाग्य है कि आज पीएम नरेन्द्र मोदी, मध्यप्रदंेश में आगमन है। उनका आगमन प्रदेश को नयी शक्ति, संबल और ऊजा प्रदान करेगा।
