ग्वालियर में अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

ग्वालियर. अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकट मौत हो गई। घटना एजी ऑफिस पुल के नीचे की है, फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाने से विश्वविद्यालय थाना पुलिस द्वारा शव को डैड हाउस में फ्रीज करवा कर हादसा व सुसाइड दोनों थीम पर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एजी ऑफिस पुलस के नीचे से निकली रेलवे लाइन से गुजर रहे लोगों की नजर पटरी पर कटे पडे युवक के शव पर पडी तो वह ठिठक गए। कुछ ही देर में वहां पुल के उपर तमाशबीनों का जमावडा लग गया। सूचना पाकर विश्वविद्यालय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसने आसपास के रहवासियों को बुलवाकर पूछताछ की लेकिन कोई भी घटना व मृतक के संबंध में जानकारी नहीं दे सका जिससे शव को डेड हाउस में रखवा दिया गया।
पुलिस का मानना है कि घटना संभवत रात की होगी। दिन चढने पर इसका पता लगा है। विश्वविद्यालय टीआई उपेंद्र छारी ने बताया कि फिलहाल यह ज्ञात नहीं हो सका है कि युवक ने सुसाइड किया है, अथवा वह किसी हादसे का शिकार हुआ है। पुलिस हर एंगल से मामले की पडताल में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *