ग्वालियर से लापता छात्रा मुरैना के कैलारस में मिली

ग्वालियर. ग्वालियर शहर के गिरवाई से 20 दिन पहले लापता हुई 17 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने 83 किलोमीटर दूर मुरैना के कैलारस से बरामद कर लिया है। छात्रा को उसका ही दोस्त बहलाकर अपहरण कर ले गया था। 20 दिन में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी हर दूसरे दिन एक सिम कार्ड बदल रहा था जिससे उसकी लोकेशन न मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *