आधी रात को लेडी CSP कार में शराब पी रहे लोगों खदेड़ा
ग्वालियर. आधी रात सड़क पर निकली लेडी सिंघम के नाम जानी वाली सीएसपी हिना खान ने नशेडि़यों पर नकेल कस दी है। कार में नशा करने वाले, सड़क किनारे खड़े वाहनों को बार बनाने वालों पर सीएसपी हिना खान एक्शन लेते हुए कार्यवाही की है। महिला पुलिस अधिकारी के तेवर देखते ही नशेडी वाहन चालकों के होश उड़ गये।
चंद मिनटों में नशा फुर्र हो गया। हिना खान नेकारों में शराब पीते मिलने पर सड़क पर निकालकर वाहन में सवार लड़कों की क्लास ली है। फटकार लगाते हुए कहा है कि सड़क शराब पीने के लिये नहीं है। पीना है तो अपने घरों में जाकर पी लो, लेकिन शहर का माहौल न बिगाड़ों और इसके बाद कार सवारों पर जुर्माना किया गया है।
लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सीएसपी विश्ववि़द्यालय ने रात को गश्त पर निकलते ही शराबियों पर नकेल कसी है। पुलिस विभाग में हिना खान अपने सर्किल के न्यूसिटी सेंटर कलेक्ट्रेट रोडद्व सिरोल -इलाके के पॉश व पब्लिक प्लेस पर चेकिंग की है। यहां रात को सीएसपी हिना खान के तेवर देखकर नशेड़ी वाहन चालकों के पसीने छूट गये। कारों में शराब पीने वाले गाडि़या छोड़कर भागते हुए नजर आये ।सीएसपी ने सड़क से लेकर मैरिज गार्डन तक चेक किये है। कई जगह रात के अंधेरे में खामियां मिली है।
न्यू सिटी सेंटर इलाके में कार में बीयर पीते मिले युवक
जब CSP हिना खान न्यू सिटी सेंटर कलेक्ट्रेट से पहले रोड पर पहुंची ताे यहां अंधेरे में एक सफेद रंग की कार खड़ी दिखी। कार के पास पहुंची तो उसमें दो युवक सवार थे जिनके हाथों में बीयर के केन थे। जैसे ही पुलिस को देखा तो उन्होंने बीयर के केन फेंक दिए एक ने गाड़ी और दूसरे ने सड़क पर फेंक दिया। पर पुलिस ने दोनों युवकों को बाहर निकाला। कार सवार कहते हैं कि वह ऑफिस वा ले अच्छे लोग हैं। यहां सिर्फ बात कर रहे थे और काफी देर से बैठे हैं उन्होंने अभी नहीं पी है। इस पर CSP हिना खान ने उनको फटकार लगाते हुए कहा कि यह सड़क है बार नहीं है। पीना है तो अपने घर जाकर पी लो। इसके बाद दोनों की तलाशी लेने के बाद जुर्माना किया गया है।
पुलिस का कहना
इस मामले में CSP हिना खान का कहना है कि खुले में करो में शराबखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस दौरान कुछ स्टूडेंट मिले जिन्हें समझाइश देकर घर रवाना किया गया तो वहीं जो लोग मौके पर शराब पीते हुए मिले हैं उन्हें हिरासत में लेकर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
