अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण नहीं करने पर सनशाइन गार्डन बंद

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर के फायर अमले द्वारा आज शनिवार को सिरोल रोड स्थित 3 मैरिज गार्डन का निरीक्षण किया तथा अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण नहीं करने पर सनशाइन गार्डन बंद किया गया।
फायर ऑफिसर उमंग प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार एवं अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार के निर्देशन में अधीक्षण यंत्री डॉक्टर अतिवल सिंह यादव, नोडल ऑफिसर फायर केशव सिंह चौहान द्वारा आज शनिवार को फायर अमले के साथ सिरोल रोड स्थित 3 मैरिज गार्डन मंथन बैंक्विट हॉल, रेशमतारा मैरिज हॉल एवं सनशाइन मैरिज गार्डन का निरीक्षण किया तथा अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण नहीं करने पर सनशाइन मैरिज गार्डन बंद किया गया तथा गार्डन संचालक को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने एवं फायर एनओसी लेने के निर्देश दिए गए।
अपर आयुक्त ने अपील की है कि ग्वालियर शहर के समस्त ऐसे व्यवसायी, भवन स्वामी, होटल, मैरिज गार्डन, विस्फोटक, बहुमंजिला इमारतें आदि की अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण नहीं है तो उनके खिलाफ एनबीसी कोड 16 संशोधित मध्य प्रदेश सरकार का आदेश, गजट नोटिफिकेशन के अनुसार कारवाई की जावेगी तथा संस्थान को शील्ड करने की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान सहायक फायर ऑफिसर विवेक दीक्षित सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *