लोकसभा चुनाव में नक्सली साजिश,NIA ने मारा 11 ठिकानों पर छापा

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव में नक्सली हमले का खतरा मंडरा रहा है, इसे देखते हुए भारत विरोधी षड्यंत्र मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की है। एनआईए ने कार्रवाई करते हुए एक साथ उत्तर प्रदेश और बिहार के 11 ठिकानों पर छापा मारा। एनआईए से आई सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 11 और बिहार के कैमूर जिले में एक स्थान पर आरोपियों व संदिग्धों के ठिकानों पर छापे मारे गए। एनआई प्रवक्ता ने बताया कि छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, सिम कार्ड व मेमोरी कार्ड समेत कई डिजिटल उपकरण और प्रतिबंधित नक्सली संगठन के पर्चों जैसे दस्तावेज जब्त किए गए।
छह राज्यों में पहुंच बना रहे नक्सली
नक्सल का दायरा अब बढ़ रहा है। आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ से निकलकर अब यह पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश तक पहुंच गया है। एनआईए की अब तक की जांच के अनुसार प्रतिबंधित संगठन उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी अपनी पहुंच बढ़ाने में लगा हुआ है। इन प्रदेशों में माओवादी नेता, कार्यकर्ताओं और ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) इस क्षेत्र में संगठन की स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *