लोकसभा निर्वाचन 2024. वायुनगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली

ग्वालियर। स्वीप अभियान के अंतर्गत ज़ोन 08 वार्ड क्रमांक 18 वायुनगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । आमजनों को मतदान के अधिकार के बारे में जागरूक किया गया साथ ही मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जेड ओ श्री अजय शर्मा मौजूद रहे।

स्वीप अभियान के अंतर्गत लोकसभा चुनाव में 100 प्रतिशत मतदान करने के लिए नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 49 स्थित समाधिया कॉलोनी में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। अधिक से अधिक आमजनों को मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही मतदान करने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए घर-घर संवाद किया गया। कार्यक्रम में जोनल स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *