BJP में कांग्रेसी की ज्वाइनिंग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया
खंडवा. भाजपा ने शनिवार रात एक गार्डन में खंडवा विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन किया। सहभोज के साथ हुए कार्यक्रम में मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने शिरकत की। इस दौरान कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री रिंकू सोनकर ने भाजपा ज्वाइन की। वहीं भकराडा के जनपद सदस्य की ज्वाइनिंग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। 100 भाजपाईयों के इस्तीफे की धमकी मिली तो पार्टी नेता ने कांग्रेसी नेता की ज्वाइनिंग रोक दी।
