MP में बड़ा हादसा SAF जवानों से भरी बस की हुई टक्कर

सिवनी. मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बडा हादसा हो गया। एसएएफ जवानों को ले जा रही बस और कार के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 22 जवान घायल हो गए। हादसा इतना खतरनाक था कि बस पलट गई। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार में सवार तीन लोगों की मौत
हादसा जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर सिवनी-मंडला राज्य राजमार्ग पर धनगढा गांव के पास देर रात हुआ। कार में सवार मंडला निवासी नागपुर से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि एसएएफ की 35वीं बटालियन के जवानों को ले जा रही बस एक कार से टकरा गई। कार में ड्राइवर समेत 5 लोग सवार थे। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक मंडला के रहने वाले थे। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुुदायिक नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में सवार तीन लोगों निखिलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी औश्र कार चालक पुरूषोत्तम उर्फ काजू महिपाल को अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दो जवानों की हालत बेहद खराब बताई जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *