साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को

ग्वालियर. साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार चैत्र अमावस्या पर लगने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। जिसे खग्रास सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा और इसका समापन रात 2 बजकर 20 मिनट पर होगा। इसकी अवधि 05 घंटे 08 मिनट की होगी। ज्योतिष के अनुसार, इसका प्रभाव आम व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, जिससे सूर्य की दृष्टि पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध हो जाती है।
यह सूर्य ग्रहण कहां कहां दिखाई देगा
यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। कनाडा, उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको में दिखाई देगा। इसके अलावा कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया, जमैका, आयरलैंड, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक में ये ग्रहण दिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *