पुलिस ने अवैध पिस्टलों के साथ 4 बदमाश गिरफ्तार, 10 पिस्टल व 04 जिंदा राउण्ड बरामद
ग्वालियर। लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त व रखने वालों तथा आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 05 मई को क्राईम ब्रांच सूचना प्राप्त हुई कि एक बिना नम्बर की काले रंग की बुलट मोटर साइकिल से डबरा तरफ से रामवीर गुर्जर एवं राकेश गुर्जर अवैध पिस्टलों की बिक्री करने के लिए सिकरौदा तिराहे के पास जय गुरुदेव आश्रम के सामने सोनू गौर व हरप्रीत सरदार को बेचने के लिए आने वाले हैं।
उक्त चारों व्यक्तियों की पृथक.पृथक तलाशी लेते हुये नाम पता पूछा तो एक व्यक्ति ने अपना नाम रामवीर सिंह गुर्जर निवासी ग्राम झाड़ौली हाल गुप्तापुरा हंसमहल के पास डबरा बताया जिसकी तलाशी लेने पर एक 09 एमएम बोर की एक देशी लोडेड पिस्टल मिली जिसकी मैंगजीन में एक जिंदा राउण्ड लगा हुआ था व पीठ पर टांगे नीले काले रंग का पिटू बैग को चेक करने पर बैग के अंदर 32 बोर की 06 देशी पिस्टल मिली जिसकी जामा तलाशी में रीयलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन मिला। दूसरे व्यक्ति की तलाशी लेते हुये नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राकेश गुर्जर निवासी ग्राम चिटौली थाना डबरा देहात जिला ग्वालियर का होना बताया जिसकी तलाशी में कमर में खुरसी हुई एक 30 बोर की एक लोडेड पिस्टल मिली जिसकी मैंगजीन में एक जिंदा राउण्ड लगा हुआ था। राकेश गुर्जर की जामा तलाशी में वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोनए केनरा बैंक का एक एटीएम कार्ड मिला व राकेश गुर्जर द्वारा अपने साथ एक काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की जिसके पीछे गुर्जर लिखा है लाना बताया। तीसरे व्यक्ति की तलाशी लेते हुये नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम हरप्रीत सिंह उर्फ सोनू निवासी ग्राम इटायल थाना डबरा देहात जिला ग्वालियर हाल सोनी की बगिया चीनौर रोड डबरा जिला ग्वालियर का होना बताया जिसकी तलाशी में कमर में 32 बोर की एक लोडेड पिस्टल खुरसी मिली जिसकी मैंगजीन में एक जिंदा राउण्ड लगा हुआ था। जिसकी जामा तलाशी में सेमसंग कंपनी का एक मोबाइल फोन मिला। चौथे व्यक्ति की तलाशी लेते हुये नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विजयप्रताप उर्फ सोनू गौर निवासी शिवनगर घोसीपुरा ग्वालियर का होना बताया जिसकी तलाशी में कमर में 32 बोर की एक लोडेड पिस्टल खुरसी मिली जिसकी मैंगजीन में एक जिंदा राउण्ड लगा हुआ था। जिसकी जामा तलाशी में मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन मिला।
गिरफ्तार बदमाश
1-रामवीर सिंह गुर्जर पुत्र इन्द्रवीर सिंह गुर्जर उ उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम झाड़ौली हाल गुप्तापुरा हंसमहल के पास डबरा जिला ग्वालियर
2- राकेश गुर्जर पुत्र कैलाश गुर्जर उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम चिटौली थाना डबरा देहात जिला ग्वालियर. के खिलाफ थाना डबरा में आर्म्स एक्ट एवं फायरिंग करने का प्रकरण पंजीबद्ध है।
3- हरप्रीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र स्वण् श्री परमजीत सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम इटायल थाना डबरा देहात जिला ग्वालियर हाल सोनी की बगिया चीनौर रोड डबरा
4- विजयप्रताप उर्फ सोनू गौर पुत्र श्याम सिंह गौर उम्र 32 वर्ष निवासी शिवनगर घोषीपुरा ग्वालियर. के खिलाफ थाना झांसीरोड में फायर आर्म्स से हत्या का मामला दर्ज है।
जप्त हथियार
32 बोर की 08 पिस्टल मय 02 जिंदा राउण्डए 9 एमएम बोर की 01 पिस्टल मय 01 जिंदा राउण्ड तथा 30 बोर की एक पिस्टल मय 01 जिंदा राउण्ड कुल जप्त मशरूका 10 पिस्टलए 04 जिंदा राउण्डए 01 बैग तथा 01 काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिलए कुल मशरूका कीमती लगभग 05 लाख 50 हजार रूपये।
लोकसभा चुनाव में भारी खून खराबा करने के इरादे से शहर में अवैध हथियारों जखीरा इकट्ठा किया जा रहा था इसके एसपी की सूचना पर क्राइम ब्रांय एएसपी शियाज केएम, डीएसपी नागेन्द्र सिकरबार, एसआई राजीव सोलंकी, दिव्या तिवारी, गंभीर सिंह, रजनी रघुवंशी आदि ने कड़ी मशक्कत और घेराबंदी कर दबोचा है। नही ंतो गिरोह काफी शहर की आवोहवा कोा खराब कर सकते थे।
