ASI 1 लाख रूपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार, 20 रूपये प्रॉपर्टी डीलर से मांगे थे

प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद जावेद का कहना है कि ASI 25 दिन से उन्हें परेशान कर रहा था।
जबलपुर. स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) का असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त ने दबोचा है। लोकायुक्त की टीम ने गुरूवार की रात डिलीबरी बॉय बनकर उसे दबोचा है। एएसआई ने प्रॉपर्टी डीलर को बैंक लोन से जुड़े मामल की जांच रफा-दफा करने का कहकर 20 लाख रूपये की रिश्वत की डिमांड की थी। प्रॉपर्टी डीलर जब बैंक पहुंचे तो पता चला कि बैंक की ओर से ऐसी कोई शिकायत पुलिस या एसटीएफ में नहीं की गयी है और इसके बाद उन्होंने लोकायुक्त में शिकायत की थी।
ASI निसार अली पहले शहर के गोहलपुर थाने में पदस्थ रहा है। उसे पता था कि मोहम्मद जावेद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। वह जावेद की हर एक्टिविटी की जानकारी लेता रहता था। उसे जानकारी लगी कि बैंक का लोन नहीं चुकाने पर बैंक ने जावेद की गोहलपुर वाली प्रॉपर्टी (मकान) नीलाम कर दी है।
आरोपी ASI पुलिस डिपार्टमेंट में 26 साल से नौकरी पर है। वह सिपाही पदस्थ हुआ था। 3 साल पहले STF में था। 3 दिन पहले ही यूनिट से हटाकर उसे लाइन भेजा गया है।
12.5 लाख का लोन, घूस मांगी 20 लाख रुपए
प्रॉपर्टी डीलर का कहना है कि 25 दिन पहले ASI ने पहली बार कॉल कर साइबर ऑफिस में बुलाया था। कुछ दस्तावेज दिखाए और कहा कि तुम्हारे खिलाफ बैंक से शिकायत आई है। इसकी जांच मिली है। शिकायत बड़े अधिकारियों तक पहुंच गई है। अब बच पाना मुश्किल है। इस दौरान उसके साथ 3 और साथी भी थे।प्रॉपर्टी डीलर के मुताबिक ASI कुछ न कुछ दस्तावेज दिखाकर उन्हें परेशान कर रहा था। जिस प्रॉपर्टी के दस्तावेज दिखाकर वह परेशान कर रहा था, वो 12.5 लाख रुपए की थी। उसने केस निपटाने के नाम पर 20 लाख रुपए से डिमांड शुरू की। बाद में टुकड़ों में पैसा देने को कहा। धमकी दी कि पैसे नहीं मिले तो तुम्हारे साथ भाई भी जेल जाएंगे। वह 25 दिन से रोज वाट्सएप कॉल कर दमोह नाका बुलाता। मिलने जाते तो मोबाइल जब्त कर लेता था।
