आतंक के खिलाफ जवानों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 3 नक्‍सली ढेर

बीजापुर. छत्तीसगढ के बस्तर में नक्सलियों के खात्मे के लिए सुरक्षा बल के जवान लगातार अभियान चला रहे है। इसी बीच छत्तीसगढ-तेलंगाना बॉर्डर से सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड चल रही है। जानकारी के अनुसार जवानों ने मुठभेड में तीन नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने मौके से एलएमीज और एके-47 हथियार भी बरामद किए है।
जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर के नंबी कोर गुट्टा के पहाडी व जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड हुई है। तेलंगाना की ग्रे हाउंड और छत्तीसगढ पुलिस ने संयुक्त एंटी नक्सल ऑपरेशन की ओर यह कार्रवाई की गई है। तेलंगाना-छत्तीसगढ सीमा पर स्थित पुजारी कांकेर के नंबी कोर गुट्टा के पहाडी जंगलों में मुठभेड चल रही है। मुठभेड में तीन नक्स्लियों के मारे जाने की खबर मिली है। घटनास्थल से एलएमजी और 47 समेत कई हथियार मिलने की भी जानकारी मिली है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड होने की जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *