शासकीय जमीन पर अतिक्रमण में लिप्त दो एलएनटी मशीनें व चार ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त 

ग्वालियर खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, भण्डारण व परिवहन पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए विशेष मुहिम जारी है। इस कड़ी में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से घाटीगाँव अनुविभाग के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व विभाग की टीम ने अवैध उत्खनन में लिप्त 2 एलएनटी मशीन व 4 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने इस मुहिम को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं। इसी परिपालन में एसडीएम घाटीगाँव राजीव समाधिया ने कार्रवाई की है।
एसडीएम घाटीगाँव ने बताया कि ग्राम बन्हेरी में शासकीय भूमि पर महेश सिंह रावत व पराग जैन द्वारा अवैध उत्खनन कराया जा रहा था। यह सूचना मिलने पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुँची और एलएनटी मशीनें व ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त किए। साथ ही अवैध उत्खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने बताया कि महेश सिंह रावत व पराग जैन को विभिन्न सर्वे नम्बर की जमीनों पर उत्खनन पट्टे दिए गए थे, लेकिन इन लोगों द्वारा स्वीकृत पट्टे की जमीन की बजाय सरकारी जमीन पर अवैध रूप से उत्खनन कराया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *