मुरैना में नैरोगेज लाइन का पुल गिरा, 6 मजदूर घायल

जौरा. मुरैना के जौरा में नैरोगेज लाइन का पुल गिरने से 6 मजदूर घायल हो गए। अंग्रेजों के समय बने इस पुल को मंगलवार दोपहर मजदूर गैस कटर से काट रहे थे। सभी ऊपर बैठे हुए थे। सभी पुल के साथ 50 फीट नीचे जा गिरे। एक मजदूर को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। बाकी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। गनीमत यह रही कि पुल के नीचे बारिश का पानी भरा था।

ब्रॉडगेज लाइन के लि नैरोगेज लाइन को उखाड़ा जा रहा है। पुल तोड़ते समय हादसा हो गया। - Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *