महाकाल के आंगन से देश भर में होली का शुभारंभ, भस्म आरती में खेली फूलों की होली, आरती के बाद होगा होलिकादहन

रविवार को भस्म आरती के दौरान महाकाल का राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया।
उज्जैन. ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के आंगन से देशभर में होली की शुरूआत हो चुकी है। भस्म आरती में महाकाल के साथ फूलों की होली खेली गयी ।आज महाकाल का भांग, सूखे मेवों, चंदन, आभूषण और फूलों से राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में मौजूद श्रद्धालुओं पर भी फूलों की वर्षा की। संध्याकालीन आरती शाम 6.30 बजे के बाद मंदिर प्रागण में ओंकारेश्वर मंदिर के सामने होलिकादहर किया जायेगा। इसके पहले नैवेद्य कक्ष में भगवान को हर्बल गुलाल अर्पित किया जायेगा। कोटितीर्थ कुण्ड परिसर स्थित कोटेश्वर महादेव को रंग लगाया जायेगा। फिर गर्भगृह में हर्बल गुलाल और अबीर अर्पित किये जायेंगे।
25 मार्च को धुलेंडी मनाई जायेगी। इस दिन सुबह 4 बजे भस्म आरती में सबसे पहले महाकाल को रंग-गुलाल लगाया जायेगा। 26 मार्च से महाकाल की प्रतिदिन होने वाली आरती का समय भी बदल जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *