ग्वालियर में होली के बीच चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे 1200 जवान, जुलूस रहेंगे बैन

ग्वालियर. होली, गुड फ्राइडे, ईद-उल-फितर, गुडी पडवा, नवदुर्गा महोत्सव, रामनवमी और चैती चांद को लेकर ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान ने हालही में शांति समिति की बैठक ली। इस बैठक में सामाजिक संगठनों को निर्देशित किया गया कि लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है। ऐसे में बिना अनुमति कोई भी कार्यक्रम न करें। यहां तक की त्यौहारी सीजन में लाउडस्पीकर बजाने के लिए भी अलग से परमिशन लेनी पडेगी।
बैठक में ये भी बताया गया कि होली पर हुडदंगियों पर निगरानी रखने के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर 1200 पुलिस जवान तैनात किए गए है। दो पहिया वाहनों पर तीन लोगों का बठकर यात्रा करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। बैठक में बताया गया कि मौजूदा समय मे जिलेभर में आचार संहिता और धारा 144 लागू है इसलिए परंपरा से हटकर धार्मिक जुलूस इत्यादि के आयोजन न किए जाएं। अगर कोई आयोजन करना हो तो उसके लिए पहले से ही जरूरी अनुमति लें साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के लिए भी पृथक से अनुमति ली जाए। निर्धारित तीव्रता में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने पर भी विशेष बल दिया गया।
ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर के जरिए जांच की जाएगी। इसलिए कोई भी नशा करके वान न चलाए। बाइक-स्कूटर पर तीन सवारी चलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस होली के दौरान ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *